राजाभाषा हिंदी-नीति, नियम एवं कार्यान्वयन
-
Date:
18 Mar 2026 12:30 PM 18 Mar 2026 03:30 PM
-
Venue:
Bebe Nanki Hall
Convenor
Dr. Sanjay
Department of Hindi
Member
Dr. Reeta
Department of Hindi
Member
Dr. Laxmi Devi
Department of Hindi
Promote the use of the official language—Hindi—in administrative work and to empower employees to use it effectively in their daily tasks.
Event Report
18 मार्च 2026 को माता सुंदरी महिला महाविद्यालय (दिल्ली विश्वविद्यालय) की राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा "राजभाषा हिंदी नीति, नियम एवं कार्यान्वयन" विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन बेबे नानकी हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एस.बी.आई., स्थानीय प्रधान कार्यालय, दिल्ली के राजभाषा अधिकारी डॉ. अजीत कुमार थे, जिनका स्वागत डॉ. रीता ने पौधा भेंट कर किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक डॉ. संजय द्वारा किया गया और इसे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. हरप्रीत कौर का संरक्षण प्राप्त था। अपने व्याख्यान में डॉ. अजीत कुमार ने हिंदी को संघ की राजभाषा और अंग्रेजी को उसकी सहायक भाषा के रूप में स्पष्ट किया। उन्होंने राजभाषा अधिनियम 1963 के प्रावधानों और हिंदी के तीव्र विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि क्षेत्रीय भाषाओं के समन्वय से यह और समृद्ध हुई है। तकनीकी विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ड फाइल, वॉयस टाइपिंग और आधुनिक डिजिटल उपकरणों की उपलब्धता से अब हिंदी में काम करना अत्यंत सरल और सशक्त हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने पत्र लेखन, टिप्पण (नोटिंग), प्रतिवेदन और कार्यालय आदेश जैसे व्यावहारिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण एक संवादात्मक (इंटरैक्टिव) सत्र रहा, जिसमें विद्यार्थियों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने मुख्य वक्ता के प्रश्नों के उत्साहपूर्वक उत्तर दिए, जिससे वातावरण अत्यंत जीवंत और रोचक बना रहा। प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता के साथ यह आयोजन अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा और अंत में डॉ. रीता द्वारा सभी सहयोगियों व अतिथियों का आभार व्यक्त करने के साथ कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।