माता सुंदरी कॉलेज की छात्रा मनिका ने रचा इतिहास

Date: 24 Sep 2025
दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 का खिताब, कॉलेज और देश का नाम किया रोशन
माता सुंदरी कॉलेज फॉर वीमेन, दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा मनिका विश्वकर्मा ने मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 का ताज जीतकर इतिहास रच दिया। जयपुर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मनिका ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीता। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. हरजीत कौर और सांस्कृतिक सलाहकार डॉ. सिरजित कौर ने मनिका की उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। मनिका की यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयास और दृढ़ निश्चय का परिणाम है, बल्कि पूरे कॉलेज और देश के लिए गर्व की उपलब्धि है।