संस्मरण लेखन प्रतियोगिता

संस्मरण लेखन प्रतियोगिता
    • Date:

      14 Sep 2026 12:00 PM 14 Sep 2026 05:00 PM

    • Venue:

      Mata Gujri Hall

हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता और हिंदी अभिव्यक्ति क्षमता को निखारना है। संस्मरण के माध्यम से विद्यार्थी अपने जीवन के अविस्मरणीय अनुभवों, घटनाओं और सीखों को शब्दों में ढालना सीखते हैं। यह आयोजन छात्रों को अपनी मातृभाषा से जोड़ने और उनके लेखन कौशल को नया मंच देने का एक प्रयास है।

Event Report

हिन्दी साहित्य परिषद (हिन्दी विभाग) द्वारा 14 सितंबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे माता गुजरी हॉल में “संस्मरण लेखन” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों में रचनात्मक लेखन, आत्माभिव्यक्ति तथा अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्ति अथवा घटना को साहित्यिक रूप में प्रस्तुत करने की क्षमता का विकास करना था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर अपने विचारों, अनुभवों एवं स्मृतियों को संस्मरण के माध्यम से प्रस्तुत किया। उनके लेखन में व्यक्तिगत अनुभूतियों के साथ-साथ मौलिकता, संवेदनशीलता, भावात्मक अभिव्यक्ति तथा भाषा-शैली की स्पष्ट झलक देखने को मिली। प्रतिभागियों ने अपने जीवन से जुड़े विभिन्न व्यक्तियों एवं घटनाओं को आत्मीय और प्रभावशाली ढंग से शब्दबद्ध किया।

📄 View Report